Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : चकेरी में चोरों का तांडव: शराब, हार्डवेयर और सब्जी की...

Kanpur : चकेरी में चोरों का तांडव: शराब, हार्डवेयर और सब्जी की दुकानों से लाखों का माल पार

Kanpur  चकेरी थाना क्षेत्र के दो सड़का सब्जी मंडी में रविवार की देर रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की। अंग्रेजी शराब, हार्डवेयर और सब्जी की दुकान से करीब 2.5 लाख रुपए का माल और नगदी चोरी कर ली गई। शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरों ने उखाड़कर अपने साथ ले गए।

अहिरवां के दो सड़का बाजार में चोरी का तरीका काफी चौंकाने वाला था। शराब की दुकान की ऊपरी जाली काटकर चोर नीचे उतरे और नगदी व शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए। शराब की दुकान से मात्र 20 मीटर दूर सब्जी की दुकान में टीन शेड का पेच खोलकर चोर अंदर घुसे और लगभग 9 हज़ार रुपए की नगदी और सिक्के चोरी किए। वहीं, बगल में हार्डवेयर की दुकान में सीमेंट की चादर तोड़कर चोर पीतल की टोटी और नगदी लेकर भाग गए।

शराब की दुकान संचालक ने बताया कि सुबह 10 बजे दुकान खोलने पर उन्हें अंदर सामान बिखरा मिला। रजिस्टर से मिलान करने पर 1.5 लाख की नगदी और शराब की बोतलें गायब पाईं। चोरों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले लिया, जिससे चोरी का कोई रिकॉर्ड नहीं बचा।

सब्जी दुकानदार गुलाब प्रजापति ने बताया कि सुबह 8 बजे शटर उठाने पर रोशनी देखकर उन्हें शक हुआ। जांच में उनके गुल्लक से लगभग 9 हज़ार रुपए की नगदी गायब मिली। हार्डवेयर दुकान संचालक संजय कुशवाहा ने बताया कि उनके स्टोर की सीमेंट की चादर टूटी मिली और गुल्लक में रखी नगदी व पीतल की टोटी चोरी हो गई।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं और क्षेत्र में गस्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दुकानदारों ने पुलिस पेट्रोलिंग की कमी पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर रात में नियमित गस्त होती तो चोरों के हौसले बुलंद नहीं होते। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।चकेरी क्षेत्र में यह घटना एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है और स्थानीय लोगों में डर की लकीर खिंच गई है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...