Tuesday, April 14, 2026
HomeखेलKanpur : काशी रुद्रास और ग्वालियर चीता के बीच होगा अभ्यास मैच

Kanpur : काशी रुद्रास और ग्वालियर चीता के बीच होगा अभ्यास मैच

Kanpur । 17 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू हो रहे यूपी टी-20 लीग के लिए ग्रीन पार्क में काशी रुद्रास की टीम तैयारी कर रही है। इसमें मंगलवार और बुधवार को मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग की टीम ग्वालियर चीता के साथ काशी रुद्रास की टीम अभ्यास टी-20 मैच खेलकर लीग की तैयारियों को अंतिम रूप देगी। इसके साथ ही अंतिम एकादश और बेंच स्ट्रेंथ के लिए खिलाड़ियों के नाम पर प्रदर्शन के आधार पर मंथन करेंगी।

 

 

 

मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए नेट्स में बल्लेबाज करन शर्मा, विकेट कीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव और यशोवर्धन सिंह ने बड़े शाट लगाने का अभ्यास किया। इन तीनों खिलाड़ियों ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर यूपी टी-20 लीग के लिए अपनी तैयारी और इरादों से परिचित कराया। वहीं, शिवा सिंह, शिवम मावी ने सधी और लेंथ की गेंदबाजी कर कोच का ध्यान आकर्षित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!