Sunday, March 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : अप-लाइन’ पर कल से नौबस्ता तक कानपुर मेट्रो का टेस्ट...

Kanpur : अप-लाइन’ पर कल से नौबस्ता तक कानपुर मेट्रो का टेस्ट रन होगा आरंभ

थर्ड रेल को किया गया चार्ज, सिग्नलिंग उपकरण का इंस्टॉलेशन भी पूरा

Kanpur । कानपुर मेट्रो द्वारा कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक ‘अप-लाइन’ पर मेट्रो ट्रेनों के संचालन के लिए कल से टेस्ट रन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए कॉरिडोर-1 के लगभग 8 किमी लंबे शेष सेक्शन (कानपुर सेंट्रलदृनौबस्ता) की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उक्त सेक्शन के ‘अप-लाइन’ पर ट्रैक निर्माण, थर्ड रेल इंस्टॉलेशन तथा सिग्नलिंग उपकरणों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

#kanpur

आज इस सेक्शन में स्थापित थर्ड रेल को पहली बार चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद इस सिस्टम में करंट सप्लाई को निरंतर चालू माना जाएगा। मेट्रो ट्रेन कल पहली बार टेस्ट रन के दौरान ‘अप-लाइन’ पर कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता स्टेशन तक पहुंचेगी। इसके साथ ही तीसरे चरण में नौबस्ता तक यात्री सेवाओं के विस्तार से पूर्व मेट्रो ट्रेनों की टेस्टिंग प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। टेस्ट रन के दौरान ट्रेन को ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) मोड में कम गति पर चलाकर ट्रैक, पावर सप्लाई, सिग्नलिंग तथा विभिन्न तकनीकी इंटरफेसों की कार्यक्षमता को परखा जाएगा।

#kanpur

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा,“कानपुर मेट्रो ने निर्माण के दौरान विभिन्न चुनौतियों को पार करते हुए शहर के इतिहास में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टेस्ट रन की शुरुआत के साथ ही कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक यात्री सेवा विस्तार की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। शीघ्र ही सभी स्टेशनों पर फिनिशिंग और सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और शहरवासियों को आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा की सौगात मिलेगी।

24 किमी लंबा है कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) पर वर्तमान में लगभग 16 किमी (आईआईटी-कानपुर सेंट्रल) तक यात्री सेवाएं संचालित हैं। कॉरिडोर-1 के बैलेंस सेक्शन (कानपुर सेंट्रल – नौबस्ता) के साथ-साथ लगभग 8.60 किमी लंबे कॉरिडोर-2 (सीएसए – बर्रा-8) का सिविल निर्माण कार्य भी तीव्र गति से जारी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...