Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : मुरादाबाद में गूंजी कानपुर के पहलवानों की ताकत, 6 रजत व...

Kanpur : मुरादाबाद में गूंजी कानपुर के पहलवानों की ताकत, 6 रजत व 4 कांस्य पदक जीते

 

Kanpur । मुरादाबाद में 27 से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के राजनारायण खेल संस्थान के पहलवानों ने दमदार
प्रदर्शन कर कानपुर की ओर से पदक अपने नाम किए। संस्थान के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में छह रजत और चार कांस्य पदक जीतने के साथ ही कुल 10 पदक अपने
नाम किए। श्रेष्ठ खेल के दम पर टीम ने 160 अंकों के साथ तीसरी चैंपियनशिप ट्रॉफी भी हासिल की। फ्रीस्टाइल और ग्रीकोरोमन दोनों वर्गों में कानपुर के
पहलवानों का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला।

रजत पदक विजेता फ्रीस्टाइल – 74 किग्रा शिवधर यादव, 79 किग्रा जाहिद हाशमी, 86 किग्रा दीपक यादव, 97 किग्रा युवराज बाजपेयी ग्रीकोरोमन – 60 किग्रा आकाश सिंह, 82 किग्रा अकुल दूबे कांस्य पदक विजेता
फ्रीस्टाइल – 70 किग्रा आकाश यादव, 92 किग्रा कृष्णा यादव ग्रीकोरोमन – 63 किग्रा राधेश्याम यादव, 77 किग्रा अंकित यादव इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क भानु प्रसाद, राजनारायण एकेडमी के प्रबंधक प्रदीप, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने सभी खिलाड़ियों व टीम कोच रामसजन यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चन्द्र उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...