Monday, February 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : तपेश्वरी मंदिर से निकली श्याम निशान ध्वजा यात्रा

Kanpur : तपेश्वरी मंदिर से निकली श्याम निशान ध्वजा यात्रा

Kanpur । श्री श्याम जी मित्र मण्डल के द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की निशान ध्वजा यात्रा का श्री गणेश तपेश्वरी देवी मन्दिर से प्रातः 11 बजे श्री श्याम प्रभु की ज्योति प्रज्जवलित करके किया गया जहां से हजारों की संख्या में श्री श्याम भक्तों ने बाबा के निशान उठाये व आरती कर महाप्रसाद का आनन्द प्राप्त किया।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम निशान ध्वजा यात्रा में नीले घोड़े पर बैठे बाबा श्याम जी की निशान ध्वजा यात्रा तपेश्वरी देवी मन्दिर से प्रारम्भ होकर नवरंग सिनेमा, बिरहाना रोड, नयागंज (पूरन चौराहा), काहूकोठी, सिरकी मोहाल, कमला टावर, फीलखाना, नीलवाली गली से होते हुए फीलखाना स्थित मण्डल के मुख्य कार्यालय व बाबा श्याम के प्राचीन मन्दिर में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुई।

#kanpur

निशान ध्वजा यात्रा में बैण्ड बाजों के साथ बाबा श्याम को रथ पर विराजमान करके ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुये हाथों में बाबा श्याम के निशान को लेकर भक्त चल रहे थे। निशान ध्वजा यात्रा में जगह-जगह पर श्याम प्रेमियों द्वारा प्रभु की आरती कर, प्रसाद वितरण व स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष संजय खेमका, महामंत्री गोपाल गुड़ियावाला, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, निशान यात्रा संयोजक अनुपम अग्रवाल, रमेश जगनानी, पवन गुप्ता, दीपक धानुका, वत्सल जालान एवं *प्रचार मंत्री आशीष गोयल व अंकित मित्तल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...