Friday, March 27, 2026
HomeखेलKanpur : द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी 28 से चार टीमों...

Kanpur : द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी 28 से चार टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Kanpur । उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन 28 व 29 मार्च को स्थानीय टीएसएच ग्राउंड में किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में चार टीमें जेके मैक्स इलेवन, रिमझिम इलेवन, गोल्डी इलेवन और जैक्सन कमिंस इलेवन खिताब के लिए भिड़ेंगी।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएम रोहतगी ने बताया कि इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलाकर चैलेंजर ट्रॉफी की सभी चारों टीमों का गठन किया गया है। जिसका चयन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोपाल शर्मा द्वारा किया गया है। इन चारों टीमों में कई पूर्व रणजी खिलाड़ी खेल रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला जैक्सन कमिंस और गोल्डी इलेवन के मध्य खेला जायेगा।

संघ के सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया जायेगा। वार्ता में जेक्सन कमिंस के संजय सिंह की तरफ से मैन ऑफ द टूर्नामेंट को ग्यारह हजार रुपए के नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की गयी। फाइनल मुकाबला रविवार को दूधिया रोशनी में खेला जायेगा, जिसका यू ट्यूब में लाइव प्रसारण भी होगा।

इस मौके पर यूपीवीसीए के उपाध्यक्ष अनुराग कपूर, गोल्डी के सुदीप गोयनका, रिमझिम के जयेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय दीक्षित, रमा मिश्रा के पुत्र विकास मिश्रा, गौरव मिश्रा, विवेक जॉन, अनिल राय, राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

यूपी टीम को स्पॉंसर करेगा जेके मैक्स
कानपुर। यूपी वेटरंस की चैलेंजर ट्रॉफी चार टीमों के मध्य खेली जा रही है। इस ट्रॉफी की समाप्ति के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से मिलकर एक टीम का गठन होगा। उत्तर प्रदेश वेटरंस टीम बनने के बाद यह नेपाल व अन्य प्रदेश की टीमों के खिलाफ मैच खेलेगी।

प्रेस वार्ता में मौजूद जेके समूह के प्रतिनिधि उत्तम केसरवानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश टीम का गठन होने के बाद जेके मैक्स उक्त टीम का टाइटल स्पॉंसर होगी। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में भी लखनऊ सुपरजायट्ंस टीम को भी जेके समूह का प्रमुख ब्रांड जेके सीमेंट मुख्य प्रायोजन कर रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...