Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : संयुक्ता रेड्डी और श्रेयांशी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में किया...

Kanpur : संयुक्ता रेड्डी और श्रेयांशी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Kanpur । कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन व क्षेत्रीय क्रीड़ा निदेशालय कानपुर के संयुक्त तत्वावधान
में यूपी स्टेट जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप ग्रीनपार्क में हुई। इसमें तीसरे दिन शनिवार को
सेमीफाइनल में एकल, युगल व मिश्रित वर्ग में ​खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
तीसरे दिन केसीए के जीएम दिनेश कटियार, कानपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एके
अग्रवाल, सचिव डीपी सिंह, उपाध्यक्ष महीप सक्सेना, एडिशनल सचिव आशीष गौड़, सौरभ
श्रीवास्तव व आशुतोष सत्यम झा आदि सदस्य मौजूद रहे।
तीसरे दिन के परिणाम–एकल वर्ग में दिव्यांशी गौतम (आगरा) ने एस. संयुक्ता रेड्डी (कानपुर) को 30-13 से,
सान्विका गुप्ता (कानपुर) ने शगुन
(गोरखपुर) को 30-11 से, रिद्धि भारद्वाज (हापुड़) ने अग्रिमा (नोएडा) सिंह को 30-23 से, आदित्या यादव (गोरखपुर) ने याना गुप्ता (वाराणसी) को 30-23 से, रुद्राक्षी राणा (मेरठ) ने काव्या चतुर्वेदी (इटावा)को 30-10 से, कुहू (आगरा) ने रागी शर्मा (कानपुर) को 30-4, संघमित्रा गौतम (आगरा) ने सुरभि सिंह (गोरखपुर) को
30-8 से, आशा सिंह (मथुरा) ने श्रेया संतोष (अयोध्या) को 30-18 से, सुमित तिवारी
(सुल्तानपुर) ने शशांक रावत (गाज़ियाबाद) को 30-18 से, सार्थक सोम (नोएडा) ने अक्षांश
पांडे (मुजफ्फरनगर) को 30-10 से, देवांग तोमर (मुरादाबाद) ने पुरुषार्थ तिवारी (अलीगढ़)
को 30-13 से, अर्णव यादव (नोएडा) ने तथास्तु राय(लखनऊ) को 30-16 से, उदय प्रताप
पांडे (आजमगढ़) ने आयुष यादव (भदोई) को 30-21 से, हुसैन अंसारी (गोरखपुर) ने संस्कार
यादव (प्रयागराज) को 30-17 से, प्रखर तिवारी (प्रयागराज) ने मुदस्सिर अली खान
(गोरखपुर) को 30-25 से पराजित किया।
मिश्रित वर्ग में पलक यादव-संघमित्रा गौतम (आगरा) ने जाहन्वी सिंह-प्रियंका गौतम(मेरठ/लखनऊ) को 21-12, 21-15 से, एस. सयुक्ता रेड्डी-श्रियांशी रंजन (कानपुर) ने
अमिषी मिश्रा-सारा अली(लखनऊ) को 21-6, 21-13 से, शगुन-ट्विंकल चौहान (गोरखपुर) ने
दिविजा वर्मा-प्राची यादव(उन्नाव) को 21-5, 21-5 से, आदित्य यादव-रिधिमा सिंह (गोरखपुर/मुरादाबाद) ने आयुषा परमार-सना सुल्तान (प्रयागराज) को 21-7, 21-5 से हराया।
युगल वर्ग में कपिल सलोनियां-आदित्य यादव (जीजीएसएससी/गोरखपुर) ने तथास्तु राय-मेगन
प्रकाश (लखनऊ) को 21-12, 21-10 से, अभिषेक कुशवाह- कपिल सलोनिया (जीजीएसएससी) ने
हर्षित चौधरी-युवराज सिवाच (मुजफ्फरनगर/मेरठ) को 21-15, 21-17 से, देवांग तोमर-संरेख
चौरसिया (मुरादाबाद/झाँसी) ने नीतेश ठाकुर- शिवम यादव (लखनऊ) को 21-13, 21-15 से,
निज़ामुद्दीन-सुमित जयसवाल (सीतापुर/कानपुर) ने अनिरुद्ध सिंह-कुमार हर्ष (यूपीबीए) को
21-13, 21-10 से पराजित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...