Kanpur। युवा कल्याण विभाग की ओर से सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का
शुभारंभ बुधवार को बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुआ। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, रस्साकसी व भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इसमें 1500 मी. दौड़ में उमेश निषाद ने पहला स्थान प्राप्त किया।
नौवें चरण की इस खेल स्पर्धा का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित,भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी, सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक अभिनव दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। विभिन्न खेलों में लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
यह रहे परिणाम: 200 मीटर दौड़ सब-जूनियर बालक वर्ग में विनायक प्रथम, आशुतोष द्वितीय व कौशलेंद्र तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, साक्षी द्वितीय व अक्षरा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में सावन प्रथम, आदर्श द्वितीय व विपिन तृतीय रहे।
100 मीटर सब-जूनियर बालक वर्ग में आरुष वर्मा प्रथम, अवनीश द्वितीय व नमन तृतीय रहे,तो बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, साक्षी द्वितीय व आर्या तृतीय रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में नितेश शर्मा प्रथम, आरुष कुशवाहा द्वितीय व रामेंद्र सिंह तृतीय रहे, जबकि
बालिका वर्ग में रिया सोनकर प्रथम व साक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ सब-जूनियर बालक वर्ग में शिव प्रथम, बल्लू द्वितीय व कुणाल तृतीय रहे, तो बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम रहीं।
400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में विनय वर्मा प्रथम, आयुष द्वितीय व वंश कुमार तृतीय रहे। कबड्डी सब-जूनियर बालक वर्ग में आदित्य की टीम विजेता बनी, जबकि अंश राजपूत की टीम उपविजेता रही। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में विशाल प्रजापति की
टीम प्रथम रही। खो-खो जूनियर बालक वर्ग में आरव की टीम और सीनियर बालिका वर्ग में माही वर्मा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल सब-जूनियर बालक वर्ग में आयुष कुमार की टीम, जूनियर बालक वर्ग में विकास चतुर्वेदी की टीम प्रथम व शिवा प्रजापति की टीम द्वितीय रही। रस्साकसी सीनियर बालक वर्ग में आर्यन कटियार की टीम और महिला सीनियर वर्ग में वैभवी की टीम विजेता रही। फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग में आर्यन द्विवेदी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन सीनियर बालिका वर्ग में दिव्यांशी व बालक
वर्ग में उत्कर्ष सिंह विजेता रहे। 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में उमेश निषाद प्रथम, वंश कुमार द्वितीय व शक्ति यादव तृतीय रहे, जबकि भारततोलन 44 किग्रा सब-जूनियर बालक वर्ग में अनंत विश्वकर्मा प्रथम रहे।


