Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanupr : ओलिंपिक एकादश और फ्रेंड्स की जीत से रंगा कानपुर क्रिकेट...

Kanupr : ओलिंपिक एकादश और फ्रेंड्स की जीत से रंगा कानपुर क्रिकेट मैदान

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में ओलिंपिक एकादश और फ्रेंड्स एकादश ने शानदार जीत हासिल की। पीएसी मैदान में खेले गए मुकाबले में तिलक सोसाइटी एकादश के 34.1 ओवर में 10 विकेट पर 107 रनों के जवाब में ओलिंपिक एकादश ने लक्ष्य को दो विकेट के नुकसान पर 19.2 ओवर में 111 रन बनाकर जीत हासिल की।

ओलिंपिक एकादश के आकाश ने 55 रन नाबाद और गेंदबाजी में अनिकेत और अभिजीत ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लीग का दूसरा मुकाबला सप्रू मैदान में खेला गया। इसमें फ्रेंड्स एकादश के 150 रनों के जवाब में यशराज एकादश 90 रन ही बना सकी और मुकाबले में स्पोर्टिंग ने 60 रनों की जीत दर्ज की। स्पोर्टिंग के गेंदबाज अनंत और मयंक ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को आसान जीत दिलाई।

—–

अंडर-13 में फ्रेंड्स एकादश जीता

प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला चंद्रा मैदान में खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स एकादश ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 252 रन बनाए। इसमें अमरेंद्र ने 78 और अब्बास ने 48 रन की पारी खेली। जवाब में हेलिजर बार्डन एकादश ने 30.5 ओवर में 163 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में अब्बास ने दो विकेट चटकाए और टीम को 89 रनों की जीत दिलाई। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए अब्बास को मैन आफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...