Sunday, February 8, 2026
HomeखेलKanpur : पहली बार कानपुर आयेगी आईसीसी विश्वकप की ट्रॉफी

Kanpur : पहली बार कानपुर आयेगी आईसीसी विश्वकप की ट्रॉफी

कुलदीप यादव के स्कूल केडीएमए में सुबह 11 बजे बैंडबाजे के बीच होगा भव्य स्वागत

Kanpur ।भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में सात फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी-20 विश्वकप की चमचमाती ट्रॉफी 31 जनवरी को कानपुर पहुंचेगी। भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के स्कूल केडीएमए में इस ट्रॉफी को लाया जा रहा है। स्कूल के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यह पहला मौका होगा जब शहर में आईसीसी विश्वकप की ट्रॉफी आ रही है।

इसलिए इस गौरवमय क्षण को चार-चांद लगाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।डा.कपूर ने बताया कि आईसीसी की यह ट्रॉफी टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के स्कूलों में प्रचार के लिए भेजी जा रही है। टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह के अलीगढ़ स्थित स्कूल से होकर यह ट्रॉफी यहां सुबह 11 बजे स्कूल पहुंचेगी। जहां स्कूल के बैंड के साथ सभी छात्र-छात्राएं तथा एकेडमी के खिलाड़ी इसका स्वागत करेंगे। इस दौरान कुलदीप यादव के माता-पिता भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कुलदीप जहां इस समय पूरी दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहा है वहीं हमारे स्कूल के तकरीबन 30 खिलाड़ी आईसीसी, बीसीसीआई की कई प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। जिनमें अंडर-19 विश्वकप के सदस्य रहे आदर्श सिंह समेत उपेंद्र यादव, फैज अहमद, रिषभ मिश्रा, सत्यम दीक्षित आदि शामिल हैं। इसके अलावा स्कूल से कई अन्य खेलों व विधाओं में भी छात्र-छात्राओं ने नाम रौशन किया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...