Tuesday, March 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : रात भर बेटे का इंतजार करते रहे परिजन, सुबह चंदारी...

Kanpur : रात भर बेटे का इंतजार करते रहे परिजन, सुबह चंदारी स्टेशन पर मिली दर्दनाक खबर

Kanpur ।गुरुवार शाम से लापता छात्र की तलाश में भटके परिजनों को शुक्रवार सुबह ऐसी खबर मिली, जिसने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। चंदारी स्टेशन के पास 19 वर्षीय छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था।
चकेरी के कोयला नगर स्वर्ण जयंती विहार निवासी राकेश शर्मा का पुत्र शुभम (19) मां कामाख्या कामदगिरि इंटर कॉलेज से 12वीं का छात्र था।

पढ़ाई के साथ वह कलक्टरगंज की एक गुब्बारे की दुकान पर काम कर परिवार का सहारा भी बन रहा था।
बुधवार को शुभम रोज की तरह काम पर गया और शाम करीब आठ बजे दुकान से निकला। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन बेचैन हो उठे। लगातार फोन मिलाते रहे, लेकिन मोबाइल बंद मिला। पूरी रात मां-बाप बेटे के लौटने की राह देखते रहे।

सुबह जब परिजन जीआरपी पहुंचे तो उन्हें चंदारी स्टेशन के पास एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचते ही उनका कलेजा कांप उठा। शव की पहचान शुभम के रूप में होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।घटना से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...