Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : हिरासत से भागा बदमाश मुठभेड़ में फिर पुलिस के शिकंजे...

Kanpur : हिरासत से भागा बदमाश मुठभेड़ में फिर पुलिस के शिकंजे में, पैर में लगी गोली-देखे विडीयो

Kanpur । ज्वेलर्स की दुकान में चोरी कर पुलिस हिरासत से फरार हुआ शातिर अपराधी आखिरकार पुलिस के जाल से बच नहीं सका। गुजैनी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार अभियुक्त कल्लू उर्फ विशाल को दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में शहर भर में अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कल्लू उर्फ विशाल बर्रा क्षेत्र का निवासी है और 14 दिसंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उसके चार साथी पहले ही जेल जा चुके हैं।
15 जनवरी को गुजैनी पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार किया था, लेकिन पुलिस अभिरक्षा के दौरान संतरी को धक्का देकर वह फरार हो गया। फरार अभियुक्त की तलाश में एसीपी नौबस्ता के नेतृत्व में टीम लगाई गई।
सूचना मिलने पर बनपुरवा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में हुई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कल्लू उर्फ विशाल के रूप में की।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध लूट और चोरी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। डीसीपी साउथ ने गुजैनी पुलिस की तत्परता और साहस की सराहना की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...