Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : शूटिंग में शहर का जलवा, कई खिलाड़ी राष्ट्रीय ट्रायल में...

Kanpur : शूटिंग में शहर का जलवा, कई खिलाड़ी राष्ट्रीय ट्रायल में चयनित

Kanpur ।मध्य प्रदेश के एमपी शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित 68वीं नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में कानपुर की विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग एकेडमी, बर्रा-8 के निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके दमदार खेल के चलते कई शूटरों ने 12 से 23 जनवरी 2026 तक पुणे में होने वाले टीम इंडिया सिलेक्शन ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया।
पुरुष राइफल वर्ग में आदित्य सिंह ने सीधे क्वालीफाई किया, जबकि मयंक खाड़े ने रिनॉल्ट शॉट के लिए जगह बनाई। महिला राइफल वर्ग में पूर्वी सेठी और अंजली ने टीम इंडिया ट्रायल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।
नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक चली 68वीं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में भी एकेडमी के निशानेबाजों ने दमदार खेल दिखाया।
महिला पिस्टल वर्ग में श्रद्धा शर्मा ने टीम इंडिया ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया, जबकि शिवांगी पांडेय ने रिनॉल्ट शॉट के लिए जगह बनाई। पुरुष पिस्टल वर्ग में मोहन मुरारी और हर्षित सिंह ने रिनॉल्ट शॉट के लिए क्वालीफाई किया।
पैरा राइफल और पिस्टल में भी कानपुर का दबदबा
अंतरराष्ट्रीय पैरा शूटर मोहम्मद उमर ने 10 मीटर स्टैंडिंग, 10 मीटर प्रोन, 50 मीटर प्रोन और 50 मीटर थ्री पोजीशन में टीम इंडिया ट्रायल और तीसरे खेलो इंडिया पैरा गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की की। वहीं, पैरा टीटी खिलाड़ी एवं पिस्टल शूटर अमरेश कुमार सिंह ने पैरा पिस्टल वर्ग में क्वालीफाई किया।
एकेडमी के कोच एवं सचिव मयंक खाड़े ने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पूरा स्टाफ और साथी खिलाड़ी उत्साहित हैं। संयोजक देवेंद्र सिंह, संध्या देवी, हाई परफॉर्मेंस कोच रोहित यादव, कोच मयंक खाड़े और पैरा कोच मोहम्मद उमर ने चयनित शूटरों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...