Kanpur । केसीए से आबद्ध स्पार्क क्लब की ओर से चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को एक मैच खेला गया। इसमें भारत क्लब ने नेशनल यूथ क्लब को पांच विकेट से पराजित किया।मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर टॉस जीतकर नेशनल यूथ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 151 रन बनाए।

टीम की ओर से दिव्यांश पांडे ने शानदार 74 रन, रोहित गुप्ता ने 35 रनों का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में भारत क्लब की ओर से त्रिभुवन दीक्षित और राजा निगम ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत क्लब की टीम ने रोहित के 56 और प्रिंस सोनी के 37 रनों की मदद से 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
नेशनल यूथ क्लब की ओर से सर्वेश शुक्ला ने दो विकेट व धनेश चौहान ने एक विकेट प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।


