Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : टीम युवराज का खिताब पर कब्जा

Kanpur : टीम युवराज का खिताब पर कब्जा

Kanpur । श्री ओमर वैश्य युवा परिवार द्वारा आयोजित ओमर प्रीमियर बॉक्स क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में टीम युवराज ने कोहली क्रिकेटर्स को तीन विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
Kanpur
खिताबी मुकाबले में कोहली क्रिकेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में पांच विकेट पर 76 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम से शिवम ने 36 और अनुराग गुप्ता ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में सप्रीत कुमार ने तीन, हर्षित ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम युवराज ने 6.5 ओवर में दो विकेट पर 80 रन बनाते हुए जीत हासिल की।
जीत में शशांक गुप्ता ने 62 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में शिवम ने एक विकेट लिया। इस मौके पर संरक्षक अलंकार ओमर, तरुण गुप्ता, वैभव गुप्ता, अध्यक्ष उत्कर्ष नाथ गुप्ता, महामंत्री वरुण ओमर, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, प्रचार मंत्री ब्रजेश कुमार ओमर, व्यवस्थापक संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...