Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : किसान नगर में कार बनी आग का गोला ,छात्रों ने...

Kanpur : किसान नगर में कार बनी आग का गोला ,छात्रों ने कूदकर बचाई जान,देखे विडीयो

Kanpur । किसान नगर सर्विस रोड पर गुरुवार को एक थार कार आग का गोला बन गई। कार में मौजूद छात्रों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।पनकी रोड कल्याणपुर सेक्टर दो निवासी मनधीर सिंह व रोहित सिंह एमएससी के छात्र हैं।

दोनों कानपुर देहात के राम स्वरूप सिंह डिग्री कॉलेज के छात्र है। गुरुवार को दोनों छात्र परीक्षा देने के लिए कॉलेज गए हुए थे। परीक्षा देकर वो वापस लौट रहे थे। तभी किसान नगर में उनकी थार गाड़ी झटका देकर रुकी इसके बाद जब तक वो कुछ समझ पाते। बोनट से पहले धुंआ निकला और कुछ देर में आग की लपटे उठने लगी। दोनों छात्रों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...