Thursday, April 2, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर के ताइक्वांडो सितारों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा में मचाया...

Kanpur : कानपुर के ताइक्वांडो सितारों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा में मचाया धमाल

Kanpur ।  ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से लखनऊ के राजाजी पुरम में ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की काव्यांशी, उत्कर्षी, पार्थ, मनन, आरव, यशस्वी, अभेद, आराध्या, सांवी, देविका, विदिता ने बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की।

जीएनके ताइक्वांडो ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से खुशांक, कुशाग्र, देविका, आदर्श, आर्चीज ताइक्वांडो अकादमी से त्रिशा, अनय, आरीब, कुशाग्र, आर्यन, डिफेंस ताइक्वांडो अकादमी से अनन्या, आर्यन, शौर्य, प्रखर, अक्षांश, सारांश, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स अकादमी की यशस्वी सिंह ने ताइक्वांडो कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं, हरसहाय स्कूल से तनिष्का ने बेल्ट हासिल की।

द एथलीट्स फोर्ज से कृष्णा, एलन हाउस से दिव्यांशी, कात्यायन स्कूल से दीक्षा, एमआर जयपुरिया से स्पर्श सिंह विभिन्न ग्रेड में सफल हुए। परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव, अविनाश चंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव सत्येंद्र सिंह यादव ने बधाई दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...