Tuesday, February 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : एचबीटीयू में फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत से मचा...

Kanpur : एचबीटीयू में फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों में कोहराम

Kanpur । नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर इलाके में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब  (एचबीटीयू) के फाइनल ईयर छात्र का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।मृतक की पहचान अभिषेक यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पेंट टेक्नोलॉजी विभाग में फाइनल ईयर का छात्र था।

अभिषेक मूल रूप से घाटमपुर क्षेत्र का रहने वाला था और पढ़ाई के सिलसिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित गणेश अपार्टमेंट के सामने एक किराए के मकान में रह रहा था।

देर तक नहीं हुई कोई हलचल
मंगलवार को जब काफी देर तक अभिषेक के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो छात्र का शव कमरे में पड़ा मिला।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, जिससे मामला रहस्यमयी बना हुआ है।

परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही अभिषेक के परिजनों में कोहराम मच गया। वे तुरंत घाटमपुर से Kanpur के लिए रवाना हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सभी पहलुओं पर जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार,
“कमरे की तलाशी ली गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।”
पुलिस छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल्स और हाल के दिनों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

विश्वविद्यालय में शोक की लहर
घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और अभिषेक के सहपाठियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...