Tuesday, April 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : कल्याणपुर में 11 अस्पतालों पर छापा, एक सील, कई को...

Kanpur : कल्याणपुर में 11 अस्पतालों पर छापा, एक सील, कई को नोटिस

Kanpur । स्वास्थ्य विभाग ने मानकों की अनदेखी करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल अधिकारी, नर्सिंग होम) के नेतृत्व में कल्याणपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के 11 चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अस्पतालों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते मौके पर ही कड़ी कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान नवजीवन क्रिटिकल केयर सेंटर में आवश्यक मानकों का उल्लंघन मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं एल.एस. नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में भी खामियां मिलने पर उसे सील करते हुए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया गया कि वहां भर्ती मरीजों को तीन दिन के भीतर अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जाए और संस्थान को बंद किया जाए।

इसके अलावा चरक नर्सिंग होम, आरोग्य मेडिकल सेंटर, यथार्थ हॉस्पिटल, नीलम सरोज हॉस्पिटल, माधव हॉस्पिटल, श्री राधे हॉस्पिटल और जीवन हॉस्पिटल में भी कमियां पाई गईं। इन सभी अस्पतालों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी अस्पताल निर्धारित मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!