Friday, February 13, 2026
HomeखेलKanpur : रोमांचक मुकाबले में सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकैडमी बनी चैंपियन

Kanpur : रोमांचक मुकाबले में सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकैडमी बनी चैंपियन

Kanpur । केसीए से मान्यता प्राप्त स्पार्क क्लब की ओर से आयोजित चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नेशनल यूथ क्लब और सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकैडमी क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकैडमी ने एक रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर फाइनल में नेशनल यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकैडमी ने सत्य कुमार (49) और रितेश सिंह (27) की पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन बनाए। नेशनल यूथ क्लब की ओर से दिव्यांशु पांडे ने तीन और अभिषेक राय ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल यूथ क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। देवांश स्वरूप ने 63 रन और रोहित ने 32 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से एक रन दूर रह गई। सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स अकैडमी की ओर से माधव स्थापक ने तीन और नितिन तोमर ने दो विकेट चटकाए।

माधव स्थापक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें एसआरएस चंद्र फाउंडेशन के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय आनंद मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में कृष्ण दत्त द्विवेदी, महेंद्र वर्मा, जगदीश वर्मा तथा नंद कुमार यादव शामिल रहे। टूर्नामेंट की जानकारी सचिव नीरज वर्मा ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...