Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, महिलाओं...

Kanpur : मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, महिलाओं की सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर

Kanpur । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को पनकी थाना क्षेत्र के वार्ड 50 स्थित हंस विद्या मंदिर, गंगागंज कॉलोनी (भाग-2) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी पनकी मनोज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, एंटी रोमियो स्क्वाड तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।उपनिरीक्षक वंदना ने छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी और उन्हें हर परिस्थिति में सजग व निडर रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधक रत्नेश सिंह ने किया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रभात मिश्रा, पनकी चौकी प्रभारी एस.के.तिवारी, हेड कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल साक्षी, कांस्टेबल प्रदीप समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...