Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसए में तिरंगा साइकिल रैली निकालकर विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति...

Kanpur : सीएसए में तिरंगा साइकिल रैली निकालकर विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश

Kanpur ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। रैली में अधिकारियों के साथ-साथ छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए देश भक्ति का संदेश दिया और लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत की।

#kanpur

विश्वविद्यालय में सुबह कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों के साथ अधिकारियों, वैज्ञानिकों , शिक्षकों ने भी साइकिल चलाई। इस दौरान तिरंगा झंडे लहराकर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया।

 

रैली विश्वविद्यालय के नंदी चौराहे से मुख्य द्वार तक गई और फिर वापस आई। कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मुनीश कुमार ने बताया कि रैली में 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य रहा कि हर घर तक तिरंगा पहुंचाना और हरेक व्यक्ति तिरंगा के महत्व को समझे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...