Tuesday, April 7, 2026
HomeखेलKanpur : युवा शटलरों का दमदार प्रदर्शन, यूसुफ व सम्युक्ता बने जिला...

Kanpur : युवा शटलरों का दमदार प्रदर्शन, यूसुफ व सम्युक्ता बने जिला चैंपियन

Kanpur।  कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन व क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय के संयुक्त सहयोग से तीन दिवसीय प्रथम कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियन​शिप का समापन रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम ​स्थित बैडमिंटन में हुआ। प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में मोहम्मद यूसुफ और बालिका एकल वर्ग में सम्युक्ता रेड्डी ने जीत के साथ ​​खिताब अपने नाम किया।

#kanpur

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ दीक्षा जैन, आईएएस अनुभव सिंह और आईपीएस अंजली विश्वकर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन मनोज पांडे, अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, वाइस चेयरमैन संदीप जैन, सचिव डीपी सिंह, कोषाध्यक्ष केशव द्विवेदी, आशुतोष सत्यम झा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

फाइनल के परिणाम:::अंडर-19 बालिका डबल्स वर्ग में आदित्री कटियार-सम्युक्ता रेड्डी ने इशिका सिंह-महक गौतम की जोड़ी को 15-11, 15-07 से हराकर ​खिताब जीता। तो बालक वर्ग में आयुष कुमार-मोहम्मद यूसुफ की जोड़ी ने अयान गर्ग-प्रखर मौर्य को 15-12, 15-07 से जीता। मिक्स्ड डबल्स वर्ग में आयुष कुमार-आराध्या यादव ने प्रखर मौर्य-आदित्री कटियार को 15-09, 15-09 से शिकस्त देकर ​खिताब अपने नाम किया।

अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में सम्युक्ता रेड्डी
ने आरल द्विवेदी को 15-12, 15-09 से हराया और बालक एकल वर्ग में मोहम्मद यूसुफ ने अयान गर्ग को 15-13, 15-08 से हराकर ​खिताब अपने नाम किया।
अंडर-17 बालिका डबल्स वर्ग में आदित्री कटियार-अंशिका गुप्ता ने अवनि गुप्ता-कृताची तिवारी को 15-10, 15-07 से ​मात दी। तो बालक डबल्स वर्ग में रामजी दुबे-यश तिवारी ने आरव इंदिरा सोनकर-शान सिंह को 15-11,15-15-13 से पराजित किया।

मिक्स्ड डबल्स वर्ग में श्रेयश शुक्ला-आराध्या यादव ने हर्ष शुक्ला-आरल द्विवेदी को 12-15,15-08,17-15 को हराकर ​खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में आरल द्विवेदी ने सिद्धि झा को 15-10, 15
-09 से हराया। तो बालक वर्ग में रामजी दुबे ने ध्रुव को 15-08, 15-17, 15-11 से हराकर ​खिताब अपने नाम किया।
अंडर-15 बालिका डबल्स वर्ग में अंशिका गुप्ता-सानविका गुप्ता ने गौरी-तुहा फातिमा को 15-02, 15-07 से हराया। तो बालक वर्ग में कार्तिक शुक्ला-श्रियांशु रंजन ने हम्माद खान-वैभव त्रिपाठी को 17-15, 15-09 से मात देकर ​खिताब जीता। अंडर-15 एकल वर्ग में सानविका गुप्ता ने अंशिका गुप्ता को 15-04, 15-04 से हराया। तो बालक वर्ग में कार्तिक शुक्ला ने पार्थ जौहरी को 15-12, 16-14 से हराकर ​खिताब जीता।

अंडर-13 डबल्स वर्ग में आतिशी विश्वकर्मा-शिनाया श्रीवास्तव ने आरना द्विवेदी-आराध्या त्रिपाठी को 15-05, 15-09 से हराया। तो बालक वर्ग में रुशांक मेहरोत्रा-एस तनुश रेड्डी ने अनीश-जैनिल रावत को 17-15, 11-15, 15-10 से जीता। अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में शिनाया श्रीवास्तव ने आरना द्विवेदी को 14-16, 15-08, 15-12 से शिकस्त दी। जबकि बालक वर्ग में विराज उपाध्याय ने रुशांक मेहरोत्रा को 15-11, 15-10 से हराकर ​खिताब अपने नाम किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!