Friday, February 13, 2026
HomeखेलKanpur : आकाश और अमित की दमदार पारी, वीनस क्लब व आरबीआई...

Kanpur : आकाश और अमित की दमदार पारी, वीनस क्लब व आरबीआई विजयी

Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को पहले मैच में वीनस क्लब ने किंग्स क्लब को 25 रन से मात दी। दूसरे मैच में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नेशनल क्लब को 69 रन से पराजित किया।

मंटोरा स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में वीनस क्लब ने 32 ओवर में सात विकेट पर 214 रन बनाए। टीम से आकाश सिंह ने 101 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में प्रद्युम्न व मो. अयान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में किंग्स क्लब ने 31.3 ओवर में 189 पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। टीम से पवन प्रतिष्ठ ने 120 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्थव, प्रख्यात व अतुल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। राहुल सप्रू मैदान पर दूसरे मैच में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 191 रन बनाए।

टीम से अमित कुमार ने 58 रन, सतीश जायसवाल ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नितिन ने चार व अभिनव ने तीन को आउट किया। जवाब में नेशनल क्लब ने 28.1 ओवर में 122 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अर्चित कनोडिया ने 40 रन, महेंद्र प्रताप सिंह ने 28 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में कोमल सिंह ने चार, अमित मेहरा ने एक को आउट किया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...