Monday, March 2, 2026
HomeकानपुरKanpur : राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता गुप्ता 24 को सर्किट...

Kanpur : राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता गुप्ता 24 को सर्किट हाउस में करेंगी जनसुनवाई

Kanpur । राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता 24 दिसम्बर, को सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी। इसकी जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा फरियादियों की सहूलियत के लिए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की तरफ से सदस्य अनीता गुप्ता सुनवाई करेंगी।

जिले के सर्किट हाउस में जनपद के जिलाधिकारी की तरफ से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस आयुक्त अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं जिले को संबंधित थाने के सभी सहायक पुलिस आयुक्त के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जनसुनवाई एवं निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 दिसम्बर, 2024 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे महिला जनसुनवाई की जानी है।

*इन अपराधों पर होगी सुनवाई*

महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, पुलिस उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बलात्कार, कन्याभ्रूण, गर्भपात, यौन उत्पीड़न, दहेज हत्या, मानव तस्करी, बाल विवाह, एसिड अटैक आदि अपराधों पर होगी सुनवाई।

*ऐसे करें शिकायत*

पीड़ित एक प्रार्थना पत्र पर संबंधित घटना का जिक्र करते हुए प्रार्थना पत्र तथा प्रार्थना पत्र की एक फोटोकॉपी एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ में लगा कर लायें।

https://parpanch.com/kanpur-dr-shalini-mohan-becomes-assistant-director-of-ima-cgp/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...