Kanpur। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 7 से 8 नवंबर को बाराबंकी में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी, इसके लिए टीम का चयन ट्रायल के आधार पर शनिवार को अर्मापुर स्थित एसएएफ आर्चरी अकादमी में हुआ।

कानपुर देहात आर्चरी एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए इस ट्रायल में 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के आधार पर कंपाउंड वर्ग,इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस मौके पर जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के सचिव
अभिषेक कुमार ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाए दीं।
चयनित खिलाड़ी–कम्पाउंड बालक वर्ग में कौसिन अहमद, अंश सिंह, आर्यन पाल और बालिका वर्ग से स्तुति गुप्ता, सुहानी गुप्ता को चुना गया।
इंडियन राउंड के बालक वर्ग में गौतम सिंह, अयान सिंह, अभिनव नंदा, हार्दिक शर्मा और
बालिका वर्ग से आरवी बाजपेई, अध्या यादव, अदिति यादव, विदिशा पाण्डेय का चयन हुआ।
रिकर्व राउंड के बालिका वर्ग में गौरी भदौरिया, अंशिका, रागिनी, सुहानी गुप्ता और
बालक वर्ग में हिमांशु सिंह, बलजोत सिंह, अनिल कुमार, आदित्य सिंह का चयन टीम में किया
गया।


