Friday, February 20, 2026
HomeखेलKanpur : खेल प्रतिभाओं की चमक: पीपीएन कॉलेज के क्रीड़ा महोत्सव में...

Kanpur : खेल प्रतिभाओं की चमक: पीपीएन कॉलेज के क्रीड़ा महोत्सव में टीम पीजी ओवरऑल चैंपियन

Kanpur।  पीपीएन पीजी कॉलेज का वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में सचिन व महिला वर्ग में सृष्टि पाल को बेस्ट एथलीट के अवार्ड से नवाजा गया।

महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सीतापुर संजीव कुमार सिंह व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव प्रो. सुशील कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन और आयोजन सचिव प्रो. तुहेल रजा के नेतृत्व में पूर्ण हुआ। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के डॉ. अनूप कुमार सिंह ने किया, इस मौके पर सत्येन्द्र शंकर शुक्ला समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

यह रहा परिणाम::एथलेटिक्स की ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में 100, 200 में बालक वर्ग में आर्ट्स टीम और बालिका वर्ग में टीम पीजी ने शानदार प्रदर्शन किया। 400मी. दौड़ में पीजी विजेता, गोला फेंक में बालक वर्ग में टीम साइंस और बालिका वर्ग में टीम कॉमर्स विजेता रही। भाला फेंक में बालक वर्ग में टीम आर्ट्स और बालिका वर्ग में टीम कॉमर्स ने पहला स्थान अपने नाम किया। लंबी कूद के बालक वर्ग में टीम आर्ट्स और बालिका वर्ग में टीम पीजी विजेता बना। रिले दौड़ में टीम आर्ट्स बालक वर्ग में और टीम पीजी बालिका वर्ग में विजेता रहीं।
इंडोर और टीम खेलों में दिखा रोमांच

इंडोर खेलों में शतरंज, बैडमिंटन और टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अपने दिमाग, कौशल का परिचय दिया। इसमें शतरंज (पुरुष वर्ग) में नीतिक और महिला वर्ग में भक्ति को ग्रैंड मास्टर ऑफ कॉलेज का सम्मान प्रदान किया गया। बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) में शाश्वत कुमार और महिला वर्ग में क्रात्या को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। टेबल टेनिस (महिला वर्ग) में भूवी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मान मिला। टीम खेलों में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी और रस्साकशी में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। क्रिकेट में सुजल गुप्ता, वॉलीबॉल में आर्यन सक्सेना और कबड्डी में धनंजय कुमार को इमर्जिंग प्लेयर सम्मान से नवाजा गया।
बेस्ट एथलीट और ओवरऑल विजेता की घोषणा

पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र सचिन गौतम और महिला वर्ग में स्नातकोत्तर छात्रा सृष्टि पाल को बेस्ट एथलीट ऑफ कॉलेज पुरस्कार दिया गया। समग्र अंकों के आधार पर टीम पीजी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस मौके पर राकेश मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. अनृूप कुमार सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...