Friday, February 20, 2026
HomeखेलKanpur : डबल सेंचुरी से चमके विशेष अग्निहोत्री, टीम को दिलाई बड़ी...

Kanpur : डबल सेंचुरी से चमके विशेष अग्निहोत्री, टीम को दिलाई बड़ी जीत

Kanpur ।केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट लीग के तहत शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिनमें शिवा क्रिकेट एकेडमी ने आपीएसए क्रिकेट एकेडमी को 199 रन से मात दी। दूसरे मैच में ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी ने कानपुर क्रिकेट एकेडमी को 181 रन से पराजित किया।

श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट के नुकसान पर 35 ओवर में 315 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के विशेष अग्निहोत्री ने शानदार 216 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली, जबकि
कार्तिक शुक्ला ने 70 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में तनय बाजपेयी ने एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीसीए क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। टीम के लिए देवांग ने सर्वाधिक 37 रन बनाए।

शिवा एकेडमी की ओर से स्वरित वर्मा ने दो और आर्यन राजपूत ने एक विकेट लिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष
अग्निहोत्री को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला किदवई नगर स्थित साउथ-बी मैदान पर खेला गया, जहां ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट पर
35 ओवर में 260 रन बनाए।

 

टीम की ओर से अनुकल्प सैनी ने 92 रन, लविश गुप्ता
ने 55 रन और रुद्र रावत ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। गेंदबाजी में अक्षत राज और प्रखर ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में कानपुर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 32.1 ओवर में मात्र 79 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए आरुष गुप्ता ने 24 रन बनाए। ब्लू स्टार की ओर से अनुकल्प सैनी और नयन सिंह ने दो-दो विकेट तथा नैतिक ने एक विकेट लिया। इस मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन
के लिए अनुकल्प सैनी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...