Friday, February 27, 2026
HomeखेलKanpur : सदर्न क्लब ने काउंटी क्लब को चार विकेट से हराया

Kanpur : सदर्न क्लब ने काउंटी क्लब को चार विकेट से हराया

Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को सदर्न क्लब ने काउंटी क्लब को चार विकेट से हराया। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में काउंटी क्लब ने 36.1 ओवर में 150 रन बनाए। टीम से वंशुल सिंह ने 50, रिषभ उत्तम ने 38 व अंशुमन सिंह ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदर्श त्रिपाठी ने चार, कृष्णा बाली ने तीन को आउट किया।

जवाब में सदर्न क्लब ने 37.2 ओवर में छह विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। जीत में शुभदीप आनंद ने नाबाद 65 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में देव प्रकाश बाजपेयी ने दो को आउट किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...