Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में गुरुवार को केसीए पिंक इलेवन ने केसीए ब्लू इलेवन को सात विकेट से पराजित किया। जीत में सोनिका ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में केसीए ब्लू इलेवन की पूरी टीम केसीए पिंक इलेवन की घातक गेंदबाजी के आगे 30 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट होे गई।
टीम से अंजली ने 58 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली व सिद्दी मिश्रा ने 19 और दिव्या ने 14 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में केसीए पिंक इलवेन की ओर से सोनिका ने चार, अनुपमा राजपूत ने दो, सिया, बबिता यादव और प्रियांशी सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए
पिंक इलेवन की टीम ने 20.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में नेहा वर्मा ने नाबाद 47 रन, प्रियांशी सिंह ने 29 और बबिता यादव ने 15 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में केसीए ब्लू इलेवन की ओर से ईशा पांडे और सिद्दी मिश्रा ने एक-एक विकेट चटकाया। शानदार गेंदबाजी के लिए सोनिका को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।


