महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 8 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
Kanpur । मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महाराजपुर थाना पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी व एसीपी के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने गश्त के दौरान चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध हालत में मिले आरोपी को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त पिंकू उर्फ चुन्नू कंजर (35 वर्ष) के कब्जे से 8 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय था। विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।


