Tuesday, April 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसजेएमयू परिसर में छात्रा पर अभद्रता, तीन गिरफ्तार”

Kanpur : सीएसजेएमयू परिसर में छात्रा पर अभद्रता, तीन गिरफ्तार”

16 मार्च को सीएसजेएमयू में बीएमएलटी सेकंड ईयर की छात्रा के साथ अभद्रता व जबरदस्ती के प्रयास की सूचना मिली थी। मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
— एस.एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम)

Kanpur । कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएमएलटी द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ क्लासरूम में तीन छात्रों ने जबरदस्ती की कोशिश की। घटना से दहशत में आई छात्रा ने कुछ दिनों तक यूनिवर्सिटी जाना बंद कर दिया, लेकिन बाद में परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला 16 मार्च 2026 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, छात्रा यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद थी, तभी तीनों आरोपी उसे बहाने से एक खाली क्लासरूम में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और जबरदस्ती का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा उनके चंगुल से निकलकर भागने में सफल रही।घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में चली गई और डर के चलते उसने यूनिवर्सिटी आना बंद कर दिया। बाद में हिम्मत जुटाकर उसने परिजनों के साथ कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े क्लासरूम के भीतर इस तरह की वारदात की कोशिश से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं कि घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था कहां थी।

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!