Friday, March 27, 2026
HomeखेलKanpur : सिद्धी मिश्रा के कहर से सहारनपुर ढेर, केसीए बनी चैंपियन

Kanpur : सिद्धी मिश्रा के कहर से सहारनपुर ढेर, केसीए बनी चैंपियन

Kanpur । लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रथम राधिका सिंह स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को खेला गया। इसमें केसीए इलेवन ने सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन को छह विकेट से पराजित कर खिताब आने नाम किया। सेज क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर की टीम 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी।

टीम की ओर से दिशा शर्मा और भूमि सिंह ने 30-30 रन बनाए, जबकि भारती सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। केसीए की ओर से सिद्धी मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए इलेवन ने 22.5 ओवर में चार विकेट खोकर 126 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिबू सिंह पाल ने 33 रन और बबीता यादव ने 32 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि अर्चना देवी 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। तृप्ति सिंह ने भी 16 रन का योगदान दिया।

सहारनपुर की ओर से भूमि सिंह और ए. वर्मा को एक-एक विकेट मिला। शानदार गेंदबाजी के लिए सिद्धी मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...