Tuesday, February 17, 2026
HomeखेलKanpur : शुभ और पिहू बने बॉक्सिंग चैम्पियन

Kanpur : शुभ और पिहू बने बॉक्सिंग चैम्पियन

Kanpur । सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में बुधवार को जोनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्कूल के डायरेक्टर शैलेंद्र पटेल ने किया। जिला संघ के सचिव संजीव दीक्षित ने जानकारी दी कि निर्णायक मंडल में अरुण शर्मा, संजय गुप्ता, मुकेश झा, महेंद्र शिरोमणि, नरेंद्र प्रताप सिंह, रवि कठेरिया, मुकेश दुबे, अशोक कुमार वर्मा, सोनू वर्मा, भगवानदीन आदि मौजूद रहे।

#kanpur

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में सरदार पटेल के शुभ शंखवार, दीपक सैनी, आदित्य, दिव्य दीप पाठक, तेजस कुमार, यूपी किराना के अग्रज पाण्डेय और विनायक तिवारी, मदर टेरेसा के सोमेश कुमार यादव, सेंट थॉमस के ऋषि पाण्डेय ने अपने-अपने भार वर्गो में पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में मदर टेरेसा की पिहू चौरसिया और प्रिती गुप्ता, यूपी किराना की अनन्या तिवारी, आस्था रावत, सेंट थॉमस की गौरी मिश्रा विजेता रहीं।

#kanpur

अंडर-17 बालक वर्ग में मदर टेरेसा के अंश गुप्ता, वीर कौशल, आदित्य सोनी, आशीष कुमार, कुंज सिंह तोमर, यूपी किराना के विराज मणी शुक्ला, वेदांश कृष्णा, आर्यन श्रीवास्तव, सूर्यांश कुमार, सेंट थॉमस के आयुष शर्मा विजेता बने।

 

बालिका वर्ग में सरदार पटेल की प्राप्ति विश्वकर्मा, यूपी किराना की पल्लवी अग्रवाल, दिव्यानी सिंह, सेंट थॉमस की अनिका गुप्ता, अंशिका त्रिपाठी, अंशिका गौर, जहरा नूर, मदर टेरेसा की कीर्ति पाण्डेय, भूमि गौतम पहले स्थान पर रहीं।

 

अंडर-19 बालक वर्ग में मदर टेरेसा के आयुष कुमार, मो. मिस्बाहुद्दीन खान, यूपी किराना के हर्षित मनवानी, आदित्य राज अग्रवाल, सरदार पटेल के प्रदुम्र यादव, शुभम कुमार विजेता बने। बालिका वर्ग में मदर टेरेसा की उर्वी सोनी, अंशिका तिवारी, नौशीन बेगम, तनिष्का भदौरिया, यूपी किराना की वैष्णवी गुप्ता, अंशिका गुप्ता ने अपने-अपने भार वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...