Kanpur । खेल निदेशालय यूपी की ओर से गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 149 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-18 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए।

अंडर-11 बालक वर्ग में श्रेयोश कुमार प्रथम और अभिनव मिश्रा द्वितीय रहे, जबकि कबीर व शुभ को संयुक्त तृतीय स्थान मिला। अंडर-11 बालिका वर्ग में अतिशी ने पहला, अदिति मिश्रा ने दूसरा और राजवी व अनुभी श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
।अंडर-13 बालक वर्ग में विराज उपाध्याय ने प्रथम, अनीश ने द्वितीय, तनमय और आदित्य गुप्ता ने संयुक्त तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-13 बालिका वर्ग में चैतन्या प्रथम, काल्या द्वितीय, ईशानी और निहारिका तृतीय रहीं।
अंडर-15 बालक वर्ग में दक्ष ने पहला और सक्षम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रखर व अर्थव संयुक्त तृतीय रहे। अंडर-15 बालिका वर्ग में प्रिषा तिवारी प्रथम, फातिमा द्वितीय, अवनी गुप्ता और अगमया गोयल तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-18 बालक वर्ग में आयुष कुमार ने पहला, सबीर ने दूसरा और विनायक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-18 बालिका वर्ग में कृताची प्रथम, रोहिनिका पांडे द्वितीय, आनया और वर्षा संयुक्त तृतीय रहीं। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, मानदेय बैडमिंटन प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव सहित अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक और वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।


