Sunday, March 15, 2026
HomeखेलKanpur : सीएसजेएमयू की शिवांगी पाल ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

Kanpur : सीएसजेएमयू की शिवांगी पाल ने बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

Kanpur।पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय
(सीएसजेएमयू) की महिला खिलाड़ी शिवांगी पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय और कानपुर का नाम रोशन किया।

शिवांगी पाल की इस सफलता में विश्वविद्यालय के बॉक्सिंग कोच नरेंद्र प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम से शिवांगी ने
प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया।

खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा और सचिव संजीव
दीक्षित ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिवांगी की सफलता जिले की अन्य महिला खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भगवान दीन, हसन रजा जैदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव,एसपी माहेश्वरी, अरुण शर्मा, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, सुरेश शिरोमणि,महेंद्र शिरोमणि, मुकेश झा, सुधांशु मिश्रा, रवि कठेरिया, आरती शर्मा,कीर्ति शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, स्वामी बाजपेई, शैली यादव और काजल साहू आदि ने शिवांगी पाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...