Kanpur। ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खेल संस्थानों और जिम के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया और पदक जीते। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक की भूमिका विनय अवस्थी, अमर सिंह, संजय पाल, अभिषेक सिंह, मनोज उपाध्याय और कौशलेंद्र सिंह ने निभाई।

बालक वर्ग परिणाम::56 किग्रा. वर्ग में शिवम पाल प्रथम, प्रनत सिंह द्वितीय, आदर्श गुप्ता तृतीय रहे, 60 किग्रा. वर्ग में अमन प्रथम, उत्कर्ष सोनक द्वितीय, अमित कुमार तृतीय रहे। 71 किग्रा. वर्ग में रचित यादव प्रथम, वैभव पाल द्वितीय व अनुराग कश्यप तृतीय रहे। 79किग्रा. वर्ग में हर्षित वर्मा प्रथम, उत्कर्ष अमन द्वितीय, आर्यन सिंह तृतीय रहे। 88किग्रा. वर्ग में हर्ष प्रथम, अमन सिंह द्वितीय, अनमोल तृतीय रहे। 94किग्रा. वर्ग में रजत यादव प्रथम, ईशान गुप्ता द्वितीय, अनंत तृतीय रहे। 110 किग्रा. वर्ग में धीरु सिंह परिहार प्रथम, सिद्धार्थ गुप्ता द्वितीय, प्रखर प्रताप सिंह तृतीय रहे।
बालिका वर्ग के परिणाम:::44किग्रा. वर्ग में आयुषी यादव प्रथम, आराध्या द्वितीय, सोनिया शुक्ला तृतीय रहीं। 48किग्रा. वर्ग में आराध्या सोनकर प्रथम, श्रद्धा सिंह तृतीय रहीं। 53किग्रा. वर्ग में अनन्या सिंह प्रथम, आई फातिमा द्वितीय रहीं। 58किग्रा. वर्ग में प्राची प्रथम, पिंकी यादव द्वितीय रहीं। 63किग्रा. वर्ग में सना नाज प्रथम, रागिनी द्वितीय रहीं। 69किग्रा. वर्ग में श्रेया सिंह प्रथम, जारा द्वितीय, आध्या तृतीय रहीं।


