Kanpur। केएसपीएल की संडे क्रिकेट लीग सीजन-23 में ट्रिडेंट इलेवन ने एमबीडी स्टार्स को आठ विकेट से मात दी।कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में खेले गए मुकाबले में एमबीडी स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.3 ओवर में 154 रन बनाए।

टीम से अमन ने 40, आकाश गुप्ता ने 34 व धीरेंद्र ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शानू ने तीन विकेट झटके। जवाब में ट्रिडेंट इलेवन ने 13.4 ओवर में दो विकेट पर 155 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में एस त्रिपाठी ने नाबाद 64 रन व शानू ने नाबाद 57 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तोे गेंदबाजी में धीरेंद्र बाजपेयी व शिवा कश्यप ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच शानू को चुना गया।


