Tuesday, April 7, 2026
HomeकानपुरKanpur :  पनकी में सनसनी: युवक का शव घर के बाहर फेंककर...

Kanpur :  पनकी में सनसनी: युवक का शव घर के बाहर फेंककर फरार हुए बोलेरो सवार

जौनपुर में करता था नौकरी, मौके पर गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी; हत्या की आशंका से परिजनों में आक्रोश

कानपुर । पनकी थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के बाहर फेंककर बोलेरो सवार आरोपी फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पनकी निवासी मनोज सोनकर जौनपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

सोमवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से उसका शव लेकर पनकी स्थित उसके घर पहुंचे और सड़क पर शव उतारकर भागने लगे।

स्थानीय लोगों और परिजनों को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गए और पकड़े जाने के डर से बोलेरो गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घर के बाहर युवक का शव पड़ा देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से बरामद बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।परिजनों ने मनोज की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पनकी क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!