Sunday, March 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी

Kanpur : नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मची सनसनी

Kanpur ।बिठूर थाना क्षेत्र के एल्डिगो के पास नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह टहलने निकले लोगों ने जब पानी में शव उतराता देखा तो हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस द्वारा आसपास के थानों को सूचना देकर गुमशुदगी के आधार पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल दुर्घटना या अन्य कारणों की संभावना को ध्यान में रखकर सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र की नहरों में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना रहता है। वहीं, सूत्रों के अनुसार शव की पहचान कुरसौली गांव के प्रधान के चाचा रामबाबू के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...