Wednesday, February 25, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी अंडर-14 टीम का चयन ट्रायल  25 मार्च से 

Kanpur : यूपी अंडर-14 टीम का चयन ट्रायल  25 मार्च से 

Kanpur । बीसीसीआई की अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होगा। इसके लिए यूपी अंडर-14 टीम का चयन ट्रायल मैच के बाद किया जाएगा। यह ट्रायल मैच 25 से 29 मार्च तक ग्रीनपार्क स्टेडियम और कमला क्लब में खेले जा रहे हैं।
इसमें शुक्रवार को भी दो मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-14 के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन किया। इन ट्रायल मैचों में पूरे यूपी से 70 खिलाड़ियों को चुना जा रहा है।
इसमें से श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 यूपी टीम के लिए किया जाएगा।
अंतिम ट्रायल मैच दोनों मैदानों पर 29 मार्च को खेला जाएगा,इसके बाद 15 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप कमला क्लब में लगाया जाएगा। इसमें से श्रेष्ठ का चयन टीम के लिए किया जाएगा, जो उत्तराखंड में होने वाली प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
इन ट्रायल मैचों में कानपुर से छह खिलाड़ी खेल रहे हैं।कानपुर के खिलाड़ी— ईश सचान, आइमन पाठक, माधव गुप्ता, विशेष अग्निहोत्री, रिषभ गुप्ता, प्रेरक पाल शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...