Sunday, March 1, 2026
HomeखेलKanpur : सौरभ, आशीष और मनिंदर के शतकों से संडे लीग में...

Kanpur : सौरभ, आशीष और मनिंदर के शतकों से संडे लीग में छाए खिलाड़ी

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशनि की ओर से संडे लीग में रविवार को पहले मैच में मेटाडोर फोम एकादश ने नाइट स्काचर्स को दस विकेट से मात दी। दूसरे मैच में क्रेजी रेंजर्स ने कलावती सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया। तीसरे मैच में ब्लू वारियर्स ने पटेल प्रापर्टीज को चार विकेट से पराजित किया।

#kanur

कानपुर साउथ मैदान पर पहले मैच में नाइट स्कॉचर्स की टीम 26.1 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। सिद्धार्थ पांडे ने 40, सुदीप्त द्विवेदी ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रितेश गुप्ता ने चार विकेट अपने नाम किए। जवाब में मेटाडोर फोम एकादश ने 15 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य 146 रन हासिल कर लिया। टीम से सौरभ सिंह ने 107 रन की नाबाद शतकीय पारी, शान्तनु सिंह ने 34 नाबाद रन बनाए।

सौरभ सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए। सप्रू मैदान पर दूसरे मैच में कलावती सुपर किंग्स ने 30 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बनाए। टीम से गुरुमीत 58, राहुल सिंह 49 और मनोज अवस्थी 33 ने रन बनाए, तो गेंदबाजी में भरत पांडे ने तीन व विकास ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रेजी रेंजर्स ने 17 ओवर में दो विकेट पर 215 रन बनाकर मुकाबला जीता। जीत में आशीष साहू ने 103 नाबाद रन की तूफानी पारी खेली, जबकि आयुष शुक्ला ने 45 और आयुष पाठक 36 ने सहयोग दिया।

आशीष साहू मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरे मैच में पीएसी मैदान पर पटेल पार्टीज 28.5 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से सुशील राय ने 58 ने सर्वाधिक रन बनाए। जवाब में ब्लू वारियर्स ने 25.3 ओवर में छह विकेट पर 195 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में मनिंदर सिंह ने 102 रन की शानदार पारी खेली, उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...