Wednesday, February 11, 2026
HomeखेलKanpur : संपदा दीक्षित के शतक से यूपी ने उड़ीसा को चटाई...

Kanpur : संपदा दीक्षित के शतक से यूपी ने उड़ीसा को चटाई धूल

Kanpur : सीनियर वुमंस वनडे ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को पांच
विकेट से पराजित किया। इस जीत के साथ ही यूपी ने चार अंक अपने नाम किए। राजकोट में खेले गए मुकाबले में उड़ीसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उड़ीसा की ओर से माधुरी 68 व तन्मयी 48 रन शानदार शुरुआत दी।

इसके बाद सुश्री दिव्यदृर्शनी ने 63 रन व सारिता 29 रन की पारियों के दम पर 41 ओवर में छह विकेट पर
243 रन बनाए। यूपी से गेंदबाजी में अंजली सिंह ने दो, आरजू, अर्चना देवी व खुशी त्यागी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम ने आगरा की संपदा दी​क्षित के 106 रन की शतकीय व सहारनपुर की वा​​र्णिका 67 रन की अर्द्धशतकीय पारी व सोनाली सिंह व नि​शी कश्यप 17-17 रन की पारियों के दम पर 40.5 ओवर में पांच विकेट पर 245 रन बनाकर मैच जीता। जीत में प्लेयर ऑफ द मैच का ​खिताब संपदा दी​क्षित को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...