Sunday, February 22, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय मंच पर समीर की सुनहरी जीत, यूपी को दिलाए...

Kanpur : राष्ट्रीय मंच पर समीर की सुनहरी जीत, यूपी को दिलाए चार स्वर्ण पदक

Kanpur । राष्ट्रीय रोड एंड ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर मखियाली के पैरा साइक्लिस्ट समीर ने चार स्वर्ण पदक जीते। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उप्र की ओर से सर्वाधिक चार स्वर्ण पदक जीतने वाले वे प्रदेश के पहले साइक्लिस्ट बने। उप्र साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने बताया कि समीर ने 18 किमी रोड इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में 28 मिनट 37.717 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं, एक किमी टाइम ट्रायल में समीर ने एक मिनट 26.384 सेकेंड तथा चार किमी की दूरी पांच मिनट 55.374 सेकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक की हैट-ट्रिक लगाई। देशभर के पैरा साइक्लिस्ट के सामने समीर ने 200 मीटर की स्प्रिंट में 15 मिनट 050 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया। एक के बाद एक चार स्वर्ण पदक जीतकर उप्र के पैरा साइक्लिस्ट ने देशभर के प्रतिभागियों के बीच खुद को स्थापित किया और नया कीर्तिमान बनाया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...