Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : सहारनपुर ने कानपुर को 4-0 से हराकर ट्रॉफी पर किया...

Kanpur : सहारनपुर ने कानपुर को 4-0 से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा 

Kanpur । खेल निदेशालय की ओर से सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया। इसमें सहारनपुर ने कानपुर को एकतरफा मैच में 4-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सहारनपुर की जीत में श्वेता, अं​शिका, पायल व शुहानी ने एक-एक गोल किए। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बरेली की तनु, सर्वश्रेष्ठ रक्षक कानपुर नगर की सादियाबानो, सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड सहारनपुर की अं​शिका व सर्वश्रेष्ठ ​खिलाड़ी ऑफ द टूर्नामेंट सहारनपुर की सीमा को चुना गया।
विजेता व उपविजेता टीम को नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आरएसओ विजय कुमार, यूपी हॉकी के सचिव टीपी सिंह, उपक्रीड़ा​धिकारी अमित पाल, स्टेनली ब्राउन, मनोज बाबू, रमेश यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...