Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : आरवीएस और सेम डे इलेवन ने जीते मैच

Kanpur : आरवीएस और सेम डे इलेवन ने जीते मैच

Kanpur । वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में धारा रानी स्मारक अंडर-14 क्रिकेट लीग के पहले मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने दिनेश मिश्रा इलेवन को 96 रन से मात दी। दूसरे मैच में सेम डे इलेवन ने हेजिजर बार्डन इलेवन को पांच रन से पराजित किया।
#kanpur
फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर पहले मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने 19.5 ओवर में 132
रन बनाए। टीम से कृष्णा यादव व नितिन यादव ने 20-20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तनिष्क प्रजापति ने तीन, आदर्श सिंह ने दो को आउट किया। जवाब में दिनेश मिश्रा इलेवन की पूरी टीम 11 ओवर में 36 रन पर सिमट गई। टीम से आदर्श सिंह ने सर्वा​धिक 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में देवेश कार्तिक ने पांच और इरफान ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच देवेश कार्तिक को चुना गया। दूसरे मैच में डीएवी मैदान पर सेम डे इलेवन ने 19.5 ओवर में 130 रन बनाए।
टीम से सौरभ यादव ने 25 व आदित्य ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य यादव व यश सचान ने तीन-तीन को आउट किया। जवाब में हेलिजर बार्डन इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। टीम से दर्श ने सर्वा​धिक 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अव्यांश पांडे, ऐश्वर्य सिंह, अरिहन सिंह ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अव्यांश पांडे को 16 रन व दो विकेट लेने के लिए ​चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!