Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध अमर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में रोलैण्ड क्लब ने एमयूसी क्लब को 128 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में सात्विक शर्मा की घातक गेंदबाजी जीत की बड़ी वजह रही।
राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोलैण्ड क्लब ने 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 270 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए मनीष वर्मा ने 59, अंकुल जैन ने 57, आकाश वर्मा ने 48 और सौरभ मिश्रा ने 42 रन और कुलदीप श्रीवास्तव 37 रन बनाकर नाबाद रहे। एमयूसी क्लब की ओर से ओमकार शर्मा और सौरव झा ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमयूसी क्लब की टीम 29.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।
अनिकेत कुमार ने 49, सौरव झा ने 30 और हर्षित शुक्ला ने 28 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। रोलैण्ड क्लब की ओर से सात्विक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 31 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि अंकुल जैन ने 12 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सात्विक शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया


