Kanpur । सिंधु प्रीमियर लीग (एसपीएल) में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में दादानगर और कौशलपुरी एकादश ने आसान जीत हासिल की। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में दादानगर डोमिनेटर्स एकादश ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।
इसमें रोहित लखमानी ने 55 गेंदों पर 119 रन की शतकीय पारी खेली। जवाब में द ओल्ड सक्खर एकादश 14.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सका। मैच में शतक लगाने वाले रोहित को मैन आफ द मैच चुना गया।
लीग के दूसरे मुकाबले में सिंधी यूथ स्ट्राइकर्स ने 16 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में कौशलपुरी एकादश ने लक्ष्य को 14वें ओवर में हासिल कर लिया। मैच में 33 रन और चार विकेट लेने वाले कौशलपुरी के अंश मैन आफ द मैच चुने गए।


