Monday, February 16, 2026
HomeखेलKanpur : रोहित के खेल से शाइनिंग स्टार तो गोविंद के अर्द्ध...

Kanpur : रोहित के खेल से शाइनिंग स्टार तो गोविंद के अर्द्ध शतक से आईएआई ग्लोबल जीता

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग सीजन-17 कॉरपोरेट कप में रविवार को पहले मैच में शाइनिंग स्टार ने सुविधा ट्रैवल्स को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में आईएआई ग्लोबल ने रमाशिव मेडिकल एंड सर्जिकल को दस रन से पराजित किया।
राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर सुविधा ट्रैवल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए। इसमें आशीष ने 47 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अभिनव शर्मा व रोहित ने दो-दो को आउट किया।
जवाब में शाइनिंग स्टार ने 15.3 ओवर में एक विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीता। जीत में रोहित ने 50 और पुलकित ने 53 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में तरुणजीत ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित को चुना गया।
एसटीआई मैदान पर दूसरे मैच में आईएआई ग्लोबल ने 10 ओवर में चार विकेट पर 133 रन बनाए। इसमें गोविंद ने 69 रन व अक्षय ने 48 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आकाश ने दो को आउट किया। जवाब में रमाशिव मेडिकल एंड सर्जिकल की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट पर 123 रन ही बना सकी।
इसमें चैतन्य ने 65 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में रोहित व दवनदीप ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच गोविंद यादव को चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...