Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : ऋषभ–सुधांशु की साझेदारी से केडीएमए को खिताबी सफलता

Kanpur : ऋषभ–सुधांशु की साझेदारी से केडीएमए को खिताबी सफलता

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित मुक्तामालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए खिताबी मुकाबले में केडीएमए ने रोवर्स क्लब को सात विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोवर्स क्लब की टीम 31.3 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिषेक यादव ने 46, देवांश ने 38, रोहित सिंह यादव ने 30 और विकास यादव ने 28 रन का योगदान दिया। केडीएमए की गेंदबाजी में माधव गुप्ता और सतनाम सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीएमए की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 28.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। जीत के नायक रहे ऋषभ मिश्रा, जिन्होंने नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली, वहीं सुधांशु चौरसिया ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी का योगदान दिया।

गेंदबाजी में जय शुक्ला ने दो और राहुल यादव ने एक विकेट हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऋषभ मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी आयोजन सचिव मनीष मालवीय ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...